वी एस गुरुकुल का शुभारम्भ और गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन आज

वी एस गुरुकुल का शुभारम्भ और गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन आज

बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज शिक्षा में संस्कृति का समावेश, ज्ञान में चरित्र का आलोक और जीवन में मानवता का पुनर्जागरण का उद्देश्य लिये वीएस गुरुकुल का शुभारम्भ और आगामी 21से 25 दिसम्बर तक होने वाले गायत्री महायज्ञ के लिये भूमिपूजन केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान द्वारा 10 नवम्बर, सोमवार को राष्ट्रीय कन्या इण्टर कालेज, बड़हलगंज में किया जायेगा।

रविवार को उक्त जानकारी देते हुये राष्ट्रीय कन्या इण्टर कालेज बड़हलगंज की प्रबन्धक सरोज शाही की पुत्री एवं राष्ट्रपति भवन में कार्यरत आईएएस अधिकारी श्वेता शाही और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य लिये वी एस गुरुकुल महिलाओं को शिक्षा में विकल्प प्रदान करने की महत्वाकांक्षा के साथ शुरू किया जा रहा है। इस गुरुकुल में बालिकाओं/महिलाओं को स्कूली शिक्षा से शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान और विकल्पों के बारे में स्कूल समय के अतिरिक्त समय में कराया जायेगा, जिसमें आयु वर्ग का कोई बंधन नहीं होगा।

गायत्री शक्तिपीठ बासुडीहा के संचालक आलोक सिंह ने गायत्री महायज्ञ के बारे में जानकारी देकर कार्यक्रम की सफलता के लिए अपील करते हुए कहा कि गायत्री महायज्ञ हेतु भूमि पूजन और वीएस गुरुकुल का एक साथ शुभारम्भ संस्कार, साधना और समर्पण का संगम होगा। उन्होंने कार्यक्रम को राष्ट्र निर्माण, नारी सशक्तिकरण एवं विश्वकल्याण का पुण्य कार्य बताते हुये जनसामान्य से सहयोग की अपील किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी मौजूद रहेंगे। भूमि पूजन का कार्यक्रम चेयरमैन बड़हलगंज प्रीति उमर और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर द्वारा किया जायेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts