ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज आज रविवार को क्षेत्र के बाछेपार स्थित श्री राम जानकी निषाद मंदिर पर महाराज गुह्राराज निषाद की जयंती बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम-जानकी मंदिर के पुजारी राम किशुन दास ने एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने श्रद्धालू निषाद समाज के साथ महाराज निषाद गुह्यराज निषाद के चित्र पर माल्यार्पण कर फूल माला अर्पित करते हुए पूजा अर्चना किया गया।
वार्ड संख्या 47 से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने कहा कि निषाद राज निषादों के राजा का उपनाम है। वे श्रृंगवेरपुर के राजा थे। वार्ड संख्या 46 से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी पप्पू निषाद ने कहा कि उनका नाम गुह्म था। ग्राम प्रधान मुहालजकर राजेश निषाद ने कहा कि निषाद राज गुह्य का जन्म चैत्र मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को हर वर्ष मनाया जाता है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद, कोलाहल निषाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना निषाद मंगल पहलवान केदार निषाद, शैलेश गौड़,संत रविन्द्र दास जी महाराज, राम दवन निषाद हरिश्चंद्र निषाद वीरू निषाद, राजकुमार निषाद,मोल ई प्रसाद गिरिश शर्मा, लक्की निषाद, अनूप जायसवाल विजय मद्धेशिया आदि लोग उपस्थित थे।
Leave a Reply