माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘सवत बरदास ना करब’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

कोई भी पत्नी सब कुछ बर्दाश्त कर सकती है, मगर अपने पति के साथ सौतन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकती है। इसी सिचुएशन पर भोजपुरी लोकगीत ‘सवत बरदास ना करब’ का निर्माण किया गया है। जो कि देखने और सुनने में बहुत ही प्यारा लग रहा है। इस गाने में रोमांटिक अंदाज में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव रेड कलर साड़ी पहने देसी ठुमका लगाकर साथ सबको घायल दीवाना बना रही हैं। इस गीत में सुरीली सिंगर सृष्टी भारती ने माही श्रीवास्तव का साथ दिया है। सिंगर और एक्ट्रेस की शानदार जोड़ी में आया यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव कमाल का डांस का तड़का लगाकर खूब धमाल मचा रही है।

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव कहती हैं कि ‘हमारा यह सांग बहुत ही प्यारा बनाया गया है। यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है। इस गाने को ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं। सभी से मेरी यही अपील है कि मुझ पर ऐसे ही प्यार बना रहे। आगे और भी अच्छे अच्छे गाने लेकर आती रहूँगी।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सवत बरदास ना करब’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। साथ ही अवनीश आर्या ने पति की भूमिका में खूब रंग जमाया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स एंड मास्टर अंकित अहीर, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *