माही श्रीवास्तव और करिश्मा कक्कड़ का लोकगीत ‘हमार मरदा करेला गरदा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

माही श्रीवास्तव और करिश्मा कक्कड़ का लोकगीत ‘हमार मरदा करेला गरदा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के हुश्न और अदा की जितनी तारीफ की जाय वह बहुत हीं होगा। उनके टैलेन्ट का कायल इन दिनों पूरा भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री है। फिल्मों में सशक्त अभिनय के अलावा म्यूजिकल वीडियो में भी उनकी अदायगी का जलवा देखने को मिलता है। वह जब भी कोई गाना लेकर आती हैं तो उनके फैंस और ऑडियंस खूब पसंद करते हैं। वहीं सिंगर करिश्मा कक्कड़ की बात करें तो उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। उनकी मधुर आवाज में गाये हुए गाने काफी वायरल होते हैं। अब इसी जोड़ी में एक बार फिर नया भोजपुरी गाना लोगों के बीच आया है, जिसमें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकारी और सिंगर करिश्मा कक्कड़ मधुर आवाज का तालमेल मन को खूब भा रहा है।
लिंकः https://youtu.be/KwKzMEGzjcI?si=VFrooh9M2Y35_RyQ

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवा पत्नी माही श्रीवास्तव अपने पति गोल्डी जायसवाल से बेहद प्रेम करती है। जब उसका पति कहीं जाने के लिए रेडी होता है तो पान का बीड़ा वह अपने पति को देती है। गले मे मफलर डालती है और अपने पति की बलईया लेती है। वीडियो सांग में यह भी दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव काली साड़ी पहने जमकर झूम नाच रही हैं। वह गजब का ठुमका लगाते हुए अपने सखियों सहेलियों से कहती है कि…
‘अभी नये बनल बा मकनिया हो, बानी हमहुँ नये ओमे कनिया हो, करेला मरदा हमार गरदा, आय हाय एके दुआरी में डबल परदा, कि आय हाय एके दुआरी में डबल परदा.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘हमार मरदा करेला गरदा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने इंडियन लुक में मनमोहक अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार शुभ दयाल ने लिखा है, जबकि संगीतकार चमन सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी व योगेश, डीओपी गौरव & राजन, एडिटर आलोक यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *