समाधान अभियान संस्था और इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड कंपनी के संयुक्त तत्वाधान चुप्पी तोड़ हल्ला बोल परियोजना के अंतर्गत आज राजकीय महिला पॉलिटेक्निक असुरन चौराहा गोरखपुर, मे सभी छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल यौन शोषण से बचाने के लिए जागरूक करना था।
कार्यक्रम में संस्था की निदेशिका श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री ने सभी छात्राओंऔर उनके शिक्षकों को बाल यौन शोषण से बचाव और पॉक्सो एक्ट 2012 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों ने दी गई जानकारी को बहुत उपयोगी बताया और संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
Leave a Reply