चाँदनी सिंह, राघव पांडेय की ‘मकान’ का इमोशनल गाना ‘किस्मत’ हुआ रिलीज

फ़िल्म अभिनेत्री चाँदनी सिंह इन दिनों अलग-अलग में शानदार अदाकारी करके अपने फैंस एवं ऑडियंस का दिल जीत रही हैं। वहीं अभिनेता राघव पांडेय सशक्त अभिनय से सबको हैरान कर दिया है। जी हाँ! हम बात कर रहे हैं फ़िल्म निर्देशक से निर्माता बने ‘धीरू यादव’ की होम प्रोडक्शन भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ के बारे में, जिसमें केंद्रीय भूमिका में चांदनी सिंह और राघव पांडेय लोगों का दिल जीत रहे हैं। इस फिल्म के माध्यम से समाज को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं धीरू यादव। इस फ़िल्म का दूसरा इमोशनल गाना ‘किस्मत’ प्यारो एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है, जोकि बहुत ही मार्मिक, हृदयस्पर्शी और भावनात्मक है। यह गाना दिल को छूने वाला है तथा समाज को जागरूक करने वाला भी है। ये गाना चांदनी सिंह और राघव पांडेय पर फिल्माया गया है। यह गाना देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। इस गाने को सिंगर खुशबू जैन ने गाया है। गीतकार छोटू यादव ( सुरजीत), संगीतकार रत्नेश सिंह हैं। रिकॉर्डिंग शिवम् यादव, मिक्सिंग अवनीश सिंह ने किया है।
गौरतलब है कि प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी, एबीसीडी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्रस्तुत निर्माता धीरू यादव द्वारा निर्मित और डायरेक्टर अभिषेक दूबे निर्देशित इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में चांदनी सिंह और राघव पांडेय हैं तथा खलनायक की भूमिका में संजय पांडेय हैं। साथ में मनोज टाइगर, संदीप यादव, देव सिंह, महेश आचार्य, अनूप अरोड़ा, जे पी सिंह, नवीन शर्मा, राघव पांडेय, रागिनी राय, योगेश पांडेय ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म को कई सुपरहिट फिल्म लिखने वाले लेखक धर्मेंद्र सिंह ने लिखी है। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गया राज, संगीतकार रत्नेश सिंह व शिवम सिंह यादव, गीतकार लिरिक्स छोटू यादव (सुरजीत), कैलाश कमल हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, एडिटर अतुल चौहान, ट्रेलर एडिटर सनी सिन्हा, एसोसिएट डायरेक्टर आलोक सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर योगेश पांडेय, सहायक निर्देशक मनीष कुमार, अमर प्रसाद, मिक्सिंग इंजीनियर सरोज शर्मा हैं। बीजीएम डीजे भराली, डीआई सनी धनजल, वीएफएक्स और पब्लिसिटी डिजाइनर सोनू मधेशिया ने किया है। कॉस्ट्यूम डिजाइनर विवेक पटेल हैं। कला चंदन आर्ट, मेकअप तौफीक व देव, स्टिल बिट्टू बिहारी का है। पोस्ट प्रोडक्शन मैजिक क्रिएशन्स ने किया है। विशेष धन्यवाद संदीप कुमार यादव ‘विक्की’ का है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *