ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज उपनगर के संत रविदास नगर वार्ड 03 में असहाय गरीबों को ठंड से बचाव के लिये कम्बल वितरित करते हुये नगर पंचायत चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी ईश्वर सेवा है।शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अमलेश कुमार के आवास पर आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में गरीबों को कम्बल वितरित कर रही चेयरमैन प्रीति उमर ने उक्त उदगार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों को कम्बल वितरित करना पुण्य का कार्य है, सभी सक्षम लोगों को यह पुनीत कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, मनमोहन पटवा, सुरेश उमर, दीपक गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, शिवम वर्मा, उमेश यादव, विकास गौड़, परमात्मा पटवा, संजय पटवा, हिमांशु गौड़ आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply