मनोज ओझा की भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासू जी’ के सभी गाने हुए रिकॉर्ड

भोजपुरी सिनेमा शो मैन फ़िल्म मेकर व निर्देशक मनोज ओझा के निर्देशन में बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासू जी’ की गीत रिकॉर्डिंग समाप्त हो गई है। इस फ़िल्म का गाना फेमस प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह और अलका झा ने सुरीली आवाज में गाया है, जिसे मधुर संगीत से गीतकार व संगीतकार मुन्ना दूबे ने सजाया है। सांग की रिकॉर्डिंग एसआर म्यूजिक लैब में किया गया है।
मनोज ओझा कृत ईगल होम एंटरटेनमेंट एंड मेक योर फ़िल्म प्रस्तुत फिल्म ‘पद्मश्री सासू जी’ के निर्देशन की बागडोर मनोज ओझा संभाल रहे हैं। उनके निर्देशन में बहुत ही बेहतरीन पारिवारिक विषय पर फिल्म का निर्माण होने जा रहा है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट मनोज ओझा ने लिखा है। कथा, पटकथा व संवाद प्रतिमा सिंह और सभा वर्मा ने लिखा है।
इस फ़िल्म को लेकर मनोज ओझा ने बताया कि ‘मेरे डायरेक्शन में बिग लेबल पर बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासू जी’ की शूटिंग आगामी मिड फरवरी से उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुरू की जाएगी। इस फिल्म के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी। बस इतना कहूंगा कि यह एक फैमिली ड्रामा से भरपूर संपूर्ण पारिवारिक फिल्म है, जिसे दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि जिस तरह से मेरे निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म बोले चूड़ियां बोले कंगना को बेपनाह प्यार मिला है और दर्शकों ने दो करोड़ से अधिक व्यूज यूट्यूब पर देखकर हम सब का हौसला अफजाई किया है। उसी तरह यह फ़िल्म भी इतिहास रचेगी।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *