स्व विरेंद्र प्रताप शाही स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज स्व विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्रुप बी के पहले मैच में डीएफए मऊ की टीम ने अल्फा एकेडमी पटना को 2-0 हराया। दूसरा मैच सिवान एवं गोरखपुर के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही।
मंगलवार को मऊ एवं पटना के बीच खेले गए मैच में हाफ टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। हाफ टाईम के बाद मऊ की तरफ से तौसीफ ने 63 व 68 में मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी। ग्रुप बी का दूसरा मैच गोरखपुर एवं सिवान के बीच खेला गया। पहले हाफ में गोरखपुर के खिलाड़ी मुरुद्दीन ने 12 वें मिनट में गोलकर बढ़त दिलाई। 13 वें मिनट में सिवान के खिलाड़ी अयान ने एवं 35 वें मिनट में सिवान के ही खिलाड़ी समीर ने गोल कर 2-1 की बढ़त ले ली। तभी 44 वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच के मुख्य अतिथि हरिकेश राय, युवराज सिंह, बम भोले शाही, पवन सिंह, सुमित सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
मैच के रेफरी उपेंद्र शुक्ला, घनश्याम सिंह, सौरभ कुमार,अयूब शाह,मैच की कमेंट्री मुन्ना शाही एवं राजू शाही ने किया।
आयोजक मंडल के अध्यक्ष रमेश शाही, महासचिव प्रशांत शाही, पिंटू राय, बैताली शाही, रंजीत शाही अरविंद सिंह (बबलू) धन्नजय सिंह अतुल शाही आदि सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद रहे।
Leave a Reply