NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 के पहले चरण के लिए आज यानी 14 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू होने जा रही है। जो भी अभ्यर्थी ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों/ डीम्ड यूनिवर्सिटी/ सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में MBBS/ BDS/ B.SC (NURSING) में प्रवेश लेना चाहते हैं वे इस काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।   पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 20 अगस्त तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर कर सकेंगे।
1st राउंड काउंसिलिंग के लिए महत्वपूर्ण तिथियां.
1st राउंड काउंसिलिंग डेट्स
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि 14 अगस्त 2024
पंजीकरण करने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 20 अगस्त 2024
च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग 16 से 20 अगस्त 2024
प्रॉसेसिंग ऑफ सीट अलॉटमेंट 21 से 22 अगस्त 2024
रिजल्ट 23 अगस्त 2024
रिपोर्टिंग/ ज्वाइनिंग 24 से 29 अगस्त 2024
वेरिफिकेशन की तिथि 30 से 31 अगस्त 2024
कैसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरनी होगी।
पंजीकरण होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग करने के साथ ही शुल्क जमा करना होगा।
अंत में अभ्यर्थियों को पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *