शिवानी सिंह और करिश्मा कक्कड़ का सैड सांग ‘मिले आवा गालिया में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी उभरती अदाकारा शिवानी सिंह की लाजवाब अदायगी से भरा भोजपुरी सैड सांग ‘मिले आवा गालिया में’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इस सांग को भोजपुरी की फेमस सिंगर करिश्मा कक्कड़ की मधुर आवाज में गाया है। ये शानदार गाना देखने और सुनने में मन को बहुत अच्छा लग रहा है। यह सैड सांग सभी ऑडियंस का मन मोह रहा है। ये सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस शिवानी सिंह पीले रंग की साड़ी पहनकर सजा हुआ हल्दी रस्म अदायगी में बैठी हुई बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। वह मनमोहक अदायगी करके सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। उसकी सखियां उसे हल्दी लगा रही हैं, मगर वह सैड मूड में अपने प्रेमी को याद कर रही है। वह फ़ोन पर अपने प्रेमी से कहती हैं कि…

‘हरदी के होखत विध ए जानू, करा जिनि अइसन जिद ए जानू, दरद दिलवा के आपन कहीले, छोड़ि के आवा जानू आपन महलिया हो, गलिया में हमरा से मिले ए जानू, गलिया में हमरा से मिले ए जानू…’

लिंकः https://youtu.be/LxGyxwgYd9g?si=4b2ztZ6yTU9XPol9

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत सैड सांग ‘मिले आवा गालिया में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने सैड मूड में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने येलो कलर की साड़ी पहने बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी नवीन एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गाने को लेकर एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने कहा कि ‘इस गाने में परफॉर्म करके मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा है। मुझे खुशी है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ इस सैड सांग में काम करने का मुझे मौका मिला है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू। इस गाने को भरपूर प्यार देने के लिए मैं सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

वहीं सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने कहा कि ‘यह गाना प्रेमी-प्रेमिका के प्यार पर आधारित है। यह सैड सांग गाकर मुझे बहुत अच्छा लगा था। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद! इस गाने को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को थैंक्यू!’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts