गोरखपुर, सहजनवा। सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल ने बुधवार को भक्सा निवासी मृतक अभिषेक के पिता इन्द्रेश को 412000 का चेक सौंपा । इस दौरान विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा योगी के शासन में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। पीड़ित के साथ शासन प्रशासन हमेशा खड़ा रहेगा । क्योंकि योगी के शासन में गुंडे माफियों का युग खत्म हो गया है । अब देश में मोदी व प्रदेश में योगी युग चल रहा है । अपराधियों को जमीन से उखाङ कर कारवाई की जा रही है । पीङीत के साथ हमेशा बीजेपी सरकार खड़ी रहेगी और सहयोग करती रहेगी । सरकार की तरफ से पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है ।
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, एसडीएम सहजनवां दीपक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह, समेत ग्रामीण मौजूद रहे ।
Leave a Reply