गोरखपुर। आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को मध्यान 11:50 पर हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड की गोरखपुर ईकाई के द्वारा यह जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) सूचना उपलब्ध कराई गई की उनके फैक्ट्री के अंतर्गत अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा है। रिसाव रोकने का प्रयास फैक्ट्री द्वारा किया जा रहा है किंतु उक्त कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन व आपातकालीन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग आदि की आवश्यकता है।
जिला ईओसी द्वारा समस्त विभागों को मौके पर पहुंचने हेतु सूचित किया गया और एच०यू०आर०एल० टीम व अन्य राहत एजेंसियों के सहयोग से रिसाव पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया।
राहत एजेंसियां मौके पर तत्काल पहुंच सके इस हेतु पुलिस एवं यातायात विभाग द्वारा ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराया गया।
रिसाव के दृष्टिगत फैक्ट्री द्वारा आसपास के क्षेत्र में जन समुदाय को अलर्ट करने के लिए सायरन का इस्तेमाल किया गया। नागरिक सुरक्षा एवं एसडीआरएफ टीम ने केंद्रीय विद्यालय तथा अग्निशमन एवं जीसीआई स्वराज की टीम ने सैनिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया और उन्हें अवगत कराया की जब कभी फैक्ट्री द्वारा सायरन बजाया जाता है तो उक्त दशा में अपने आप को सुरक्षित रखते हुए अन्य की मदद करें। गैस रिसाव के दौरान तत्काल गीले कपड़े व रुमाल से अपने मुंह और नाक को ढक ले तथा भूमि पर लेट जाएं।
तीसरे सीनरियों के अंतर्गत अमोनिया गैस लोड किये वाहन में रिसाव का परिदृश्य प्रस्तुत किया गया जिसको रोकने हेतु फैक्ट्री द्वारा आउटर कार्डन में स्प्रिंकलर लगाए गए और अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा आपदा मित्र आदि के सहयोग से उक्त पर नियंत्रण प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभा कर रहे हैं विभागों ने एक प्रदर्शनी लगाकर उपलब्ध उपकरणों के संबंध में सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात डी-ब्रीफिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी विभागों ने अपनी-अपने सुझाव दिए और उक्त के आधार पर हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड से अपेक्षा व्यक्त की गई की अपनी आपदा प्रबंधन योजना को अद्यतन करें।
मॉक ड्रिल कार्यक्रम में राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा, पुलिस, कारखाना, अग्निशमन, आपदा मित्र आदि विभागों के साथ जेसीआई (स्वराज), भारत सेवा मिशन आदि के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
मॉक ड्रिल कार्यक्रम का संचालन हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोरखपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किया गया।
News Courtesy : गौतम गुप्ता, जिला आपदा विशेषज्ञ, गोरखपुर।
Leave a Reply