सप्तपुरियों में श्रेष्ठ अयोध्या धाम में प्रधानमंत्री Narendra Modi का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

Written by

in

सप्तपुरियों में श्रेष्ठ अयोध्या धाम में प्रधानमंत्री Narendra Modi का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

अयोध्या में PM मोदी का शानदार स्वागत, रामलला दरबार में किए दर्शन

अयोध्या, 25 नवंबरः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे, जहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया गया। जयश्रीराम और जय जय हनुमान के नारों के बीच लोगों ने काफिले पर पुष्पवर्षा की।

साकेत हैलीपेड पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी का स्वागत किया। काफिला टेढ़ी बाजार से होते हुए मंदिर पहुंचा, जहां लोगों ने भगवा व तिरंगा लहराकर उनका अभिनंदन किया।

PM मोदी ने मंदिर परिसर में सप्त मंदिरों सहित विभिन्न स्थलों पर दर्शन-पूजन किया। श्रीराम मंदिर में उन्होंने सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रामलला के दरबार में आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *