सहजनवां में समाजवादी पार्टी की विधायकसभा इकाई की मासिक समीक्षा बैठक सुगंध वाटिका मैरिज हॉल सहजनवा में संपन्न हुई । बैठक में पीडीए चौपाल कार्यक्रम की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई । पूर्व विधायक यशपाल सिह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हर बूथ पर चल रही पीडीए चर्चा सफल है । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है । समता मूलक समाज की स्थापना और सामाजिक न्याय के लिए पार्टी संघर्षरत है । वोटर लिस्ट पर सभी को काम करना है । यशपाल सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश-प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, युवा बेरोजगारी से परेशान हैं । महिलाओं की सुरक्षा चिंताजनक है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बुलडोजर के जरिए जनता को डरा रही है । लेकिन समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेगी । कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष मनीष कमांडो ने किया । बैठक में जिला महासचिव रामनाथ यादव, प्रदेश सचिव मुरारी मौर्य, ताज मोहम्मद मजनू, महिला जिला अध्यक्ष अनारकली मौर्या, समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार रखे । इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Leave a Reply