रानी चटर्जी, शिवम गौड़ और महेश आचार्य की भोजपुरी फ़िल्म ‘नाचे दूल्हा गली गली’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक बार फिर अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘नाचे दूल्हा गली गली’ के ट्रेलर से सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं रानी चटर्जी के साथ एक्टर शिवम गौड़ की बतौर हीरो केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। वहीं कमेडियन महेश आचार्य एक तरफ मोहब्बत करते हुए खूब धमाल मचा रहे हैं। रानी चटर्जी, शिवम गौड़ और महेश आचार्य की तिकड़ी में बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘नाचे दूल्हा गली गली’ का ट्रेलर आई.ई.सी.एल. भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फ़िल्म का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह फ़िल्म एंटरटेनमेंट का फुल डोज है। यह फ़िल्म सिनेप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। फ़िल्म निर्माता प्रमोद कुमार ने कमाल की फ़िल्म का निर्माण किया है। निर्देशक विजय प्रकाश मौर्य के निर्देशन की जितनी तारीफ की जाय वह कम होगी।
गौरतलब है कि इंडिया ई-कॉमर्स लि. प्रस्तुत इन एसोसिएशन विथ एमटी सिनेमा द्वारा निर्मित तथा पी.के. सिने प्रोडक्शन हाउस कृत ‘नाचे दूल्हा गली गली’ के निर्माता प्रमोद कुमार हैं। लेखक व निर्देशक विजय प्रकाश मौर्य हैं। संगीतकार आर्या शर्मा, गीतकार राकेश सिंह, संतोष उत्पाती, निशा राय, आर्यवर्ती सरोज हैं। पटकथा रिवेश प्रताप सिंह, संवाद अब्दुल गफ्फार ने लिखा है। संकलन गुरजंट सिंह, छायांकन लंकेश खोले, मारधाड़ श्रवण कुमार, नृत्य विवेक थापा, कला मेवालाल मौर्य, कॉस्ट्यूम विद्या मौर्या का है। कार्यकारी निर्माता संदीप कुमार, प्रचारक रामचन्द्र यादव, मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह वारसी, डिजाईनर प्रशांत हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक राजेश प्रताप, साउंड मिक्सिंग राज वर्मा, डीआई इंद्रजीत वर्मा, वीएफएक्स अल्फा वीएफएक्स ने किया है। पोस्ट प्रोडक्शन थ्री स्टूडियो में किया गया है। मुख्य भूमिका में रानी चटर्जी, शिवम गौड़, महेश आचार्य, संतोष श्रीवास्तव, शिवा शर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव आदि हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *