ममता हुई शर्मसार, नवजात बच्चे को विद्युत के केबल पर फेका, पुलिस ने शव को किया बरामद

सहजनवा क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, मौके पर पुलिस मौजूद।

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )

सहजनवा थाना क्षेत्र में ममता को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नं 7 लुचूई में नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं आसपास के लोगो द्वारा दबी जुबान में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन एक बार फिर किसी मां ने अपनी ममता को कलंकित करने काम किया है। वही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में लग गई है। सूत्रों की माने तो शुक्रवार को भोर में 4 बजे के करीब कलंकित महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद उसे एक छत पर फेकने की कोशिश की गई होगी। जो विद्युत केबल पर चला गया होगा। बच्चे की उम्र 4 माह बताई जा रही है। घटना वाले स्थान पर भारी संख्या में किरायेदार रहते है। जिसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

इस दौरान थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और आगे की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *