कुशीनगर संसदीय क्षेत्र में पडरौना भाजपा कार्यालय पर आज पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए “अटल स्मृति संकलन , संपर्क अभियान तथा अटल विरासत सम्मेलन” कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता के परिप्रेक्ष्य में कुशीनगर के सांसद विजय दुबे जी ने अपने महत्वपूर्ण विचारों से पत्रकारों को अवगत करवाया।
अटल जी भारतीय राजनीति के एक युगपुरुष थे, जिनकी दूरदृष्टि, राष्ट्रवाद और लोकहितकारी नीतियों ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका जीवन, विचार और विरासत हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इस विशेष अवसर पर भाजपा उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।
इस प्रेस वार्ता में भाजपा के कुशीनगर के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार रखे और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
अटल जी का जीवन और उनका संदेश आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा और हम सबको मिलकर उनकी स्मृतियों को सहेजते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में कार्य होगा।
Leave a Reply