नगर पंचायत ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली

नगर पंचायत ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली
गोला: आजादी के वर्षगांठ के पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत बड़हलगंज की तरफ तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।
बुधवार को नगर पंचायत बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर एवं अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने आजादी के वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली। नगर पंचायत के कैंप कार्यालय से निकली रैली, कालेज तिराहा, गोला तिराहा, सोती चौराहा, प० दीनदयाल चौक, जामा मस्जिद, पटना चौराहा, कालेज रोड होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि पीएम मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत हम लोग इस रैली के माध्यम से उन्हें अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने को जागरूक कर रहें है। इस दौरान सभासद दीपक शर्मा, राकेश राय, सूरज सोनकर, सुदीप वर्मा, रामदास मद्धेशिया, संजय सोनकर, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, हरिकेश यादव, परमहंस, हिमांशु गौंड, विकास गौंड, संजय मौर्य सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *