ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री सत्यनारायण पटेल और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह का सॉऊखोर चौराहे पर बड़हलगंज के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत किया गया राष्ट्रीय सचिव संगठन सृजन अभियान को लेकर हर जिले का दौरा कर रहे हैं और आज वह गोरखपुर से आजमगढ़ के लिए जा रहे थे। उन्होंने ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।
पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि हम लोगों ने गोरखपुर के जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी को हटाने का मांग भी किया है जब से यह जिला अध्यक्ष हुए हैं तब से किसी भी प्रकार का कोई भी कार्यक्रम नहीं कर पा रहे हैं उन्होंने ने कहा कि वह केवल गोरखपुर इंदिरा बाल बिहार में बैठकर वहीं से अपनी जिला चला रहे हैं इसलिए हम लोगों ने ऐसे जिला अध्यक्ष को हटाने के लिए राष्ट्रीय सचिव से मांग किया गया है। राष्ट्रीय सचिव ने आश्वासन भी दिया है।
स्वागतम करने वालो में नगर अध्यक्ष मिथिलेश कुमार वर्मा ,बबलू तिवारी ,चंद्रभान पांडेय,अजहर अंसारी आदि लोगों ने स्वागत किया
Leave a Reply