एन सी सी बटालियन की ट्रेनिंग के लिए 25 छात्रों का हुआ चयन
गोला।गोला क्षेत्र के आनन्द विद्या पीठ इण्टर कालेज ककरहीं में एन सी सी की भर्ती 45 बटालियन एन सी सी गोरखपुर के कमान अधिकारी के दिशा-निर्देश और एसोसिएट एन सी सी अधिकारी अजय कुमार शुक्ल के देख रेख में सम्पन्न किया गया।
जिसमें 85 छात्रों में से 40 कैडेटों ने अपना शारीरिक मानक की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ण कर लिखित परीक्षा दिया है जिसमें से 25 कैडेट्स का चयन अन्तिम परिणाम स्वरूप किया गया । बटालियन द्वारा भर्ती हेतु नामित नायब सूबेदार टीका क्षेत्री, हवलदार रमेश थापा, हवलदार सुक बहादुर कमल ने दौड़,पुसप सिटप, दण्ड इत्यादि के आधार पर शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को लिखित परीक्षा हेतु चयनित किया। विद्यालय के शिक्षक अभिषेक राय का सहयोग सराहनीय रहा। कैडेट सिद्धार्थ विश्वकर्मा,रोशन रावत,अमन, हिमांशु, सहित सभी द्वितीय वर्ष के कैडेटों ने उपस्थित होकर नये कैडेटों का उत्साह वर्धन किया और चयन में सहयोग प्रदान किया.
एन सी सी बटालियन की ट्रेनिंग के लिए 25 छात्रों का हुआ चयन

Leave a Reply