काजल त्रिपाठी और श्वेता सरगम का मगही लोकगीत ‘तोरे चलते जनवा देबौ’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अब भोजपुरी के साथ साथ मगही लोकगीत में भी नजर आने लगी हैं। इसी कड़ी में वह प्यार मोहब्बत का गाना लेकर अपने फैंस व आडियंस के बीच हाजिर हुई हैं। जिसे सिंगर श्वेता सरगम में मधुर आवाज में गाया है। यह मगही लोकगीत ‘तोरे चलते जनवा देबौ’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह सांग प्रेमी और प्रेमिका की मोहब्बत पर आधारित है। जिसमें दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी को देखने के लिए लड़के के घर वाले हैं और उसे अपनी बहू बनाने के लिए पसंद कर लेते हैं। इस पर काजल त्रिपाठी अपने प्रेमी को बताना चाहती है कि वह अब किसी और दुल्हन बनने वाली है और अगले महीने सगाई होगी।
इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी अब भोजपुरी के साथ साथ मगही गाने भी बना रही है। यह सांग बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं!’
सिंगर श्वेता सरगम ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ मेरा गाया हुआ मगही गीत बहुत ही बेहतरीन है। आप सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत मगही लोकगीत ‘तोरे चलते जनवा देबौ’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर श्वेता सरगम ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके हुड़दंग मचा रही हैं। इस गाने को गीतकार ओमकान्त जी ने लिखा है, जबकि संगीतकार अंकित अहीर ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *