एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच : प्रो. सत्यपाल

 

हरि सहाय लॉ कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस विशेष का हुआ शुभारंभ

सेवा, अनुशासन की भावना विकसित करता है एनएसएस : डॉ. सतीश चंद

सूर्य प्रकाश ओझा

गोरखपुर।डीडीयू के एनएसएस समन्वयक प्रो. सत्यपाल सिंह ने कहा कि एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त मंच है। प्रो. सिंह रविवार को हरि सहाय लॉ कॉलेज, तालकंदला (नरही) के सभागार में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंडित हरि सहाय पीजी कॉलेज जैती, बेलघाट के प्राचार्य डॉ. सर्वेश कुमार द्विवेदी ने एनएसएस के इतिहास और इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सतीश चंद उपाध्याय ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे पहले कार्यक्रम की शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं द्वारा दी गईं। कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने सात दिवसीय विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन कॉलेज की प्रवक्ता चंदा यादव ने किया। इस मौके पर केशव शुक्ल, राहुल यादव, अनुपम सिंह, सुधाकर पांडेय, प्रगति यादव, जावेद अनवर आदि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *