आज ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरी चौरा विधानसभा के अंतर्गत ब्रह्मपुर ब्लॉक की राजधानी गांव

प्रकाशन हुआ प्रसारण हेतु.
आज ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरी चौरा विधानसभा के अंतर्गत ब्रह्मपुर ब्लॉक की राजधानी गांव के लोगों की मांग पर जल आपूर्ति की समस्या देखने हेतु दौरा किया जहां समस्या के समाधान के लिए प्रदर्शन कर तत्काल मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर से वार्ता कर उन्हें ऑनलाइन पत्र भेज कर परियोजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच एवं समस्या समाधान की मांग किया.
काली शंकर ने बताया कि गांव में जाकर देखा की जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजधानी के टोला थनवारपार सहित अन्य टोलों में भी टोटीया लगा दी गई हैं परंतु विगत दो वर्षों से जलापूर्ति नहीं हो रही है. जबकि जल जीवन मिशन योजना के वेबसाइट पर योजना को पूर्ण बताया गया है जिससे प्रतीत होता है कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार है.
काली शंकर ने बताया कि जल जीवन मिशन की वेबसाइट पर योजना को पूर्ण दिखाया जा रहा है जबकि जमीनी हकीकत है कि पानी की आपूर्ति बहुत सारे घरों तक नहीं हो रही है. यह समस्या केवल एक गांव की नहीं है बल्कि चौरी-चौरा विधानसभा के अधिकतर गांवों में ऐसी समस्याएं हैं, जिसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए तथा जल आपूर्ति को दुरुस्त किया जाना चाहिए.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *