पुरानी रंजिश में पडोसीयो में विवाद, एक पक्ष ने असलहा लहराने तो दूसरे पक्ष ने मारपीट का दर्ज कराया मुकदमा

Written by

in

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गुल्टही में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी आपस मे भीड़ गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो कों शांत कराया और दोनों पक्षो की तहरीर पर रविवार को क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है ।
प्रथम पक्ष से गुल्टही निवासी मनोज सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी से जमीन सम्बन्धी विवाद चलता है, जिससे पड़ोसी मारपीट करते है इसी क्रम में रविवार को पड़ोसी लाइसेंसी बंदूक लेकर मेरे घर आ धमके और बंदूक लहराते हुए जान से मारने की धमकी दिए । पुलिस ने मनोज सिंह की तहरीर पर अमित सिंह पुत्र राकेश सिंह और राघवेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासीगण गुल्टही पर बीएनएस कि धारा 115 (2), 352, 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।
वही दूसरे पक्ष से वीरेंद्र सिंह पुत्र स्व. दिग्विजय सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रविवार को पुरानी रंजिश में पडोसीयो द्वारा रास्ते मे घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया गया । पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर आरोपी मनोज सिंह, सुनील सिंह सहित चार लोगो पर बीएनएस कि धारा 126 (2), 115 (2), 352, 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।

https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=KbnUVMgsmzQ8ELGg

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *