पुरानी रंजिश में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले पांच नामजद सहित कुछ अज्ञात पर केस दर्ज

सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसला गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ो ने रास्ते में रोक कर गली गलौज करते हुए मारपीट कर किया घायल, और शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी । पीड़ित के तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने पांच नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच की शुरू ।
बताते चले कि ओम नारायण चौबे पुत्र तेजधर चौबे, निवासी भैंसला, थाना सहजनवा ने सोमवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि, सोमवार 16 दिसंबर को मैं सहजनवा से अपने घर जा रहा था कि, सीहापार के पास मेरे बगल के गांव बनकटिया के रहने वाले धर्मवीर पुत्र स्व० राम किशुन, शशि कपूर निषाद पुत्र स्व० राम किशुन, शांतनु पुत्र रामचन्दर, शत्रुघ्न पुत्र हीराराम, सूर्यभान पुत्र सूर्यदेव, और कुछ अन्य अज्ञात लोग मुझे रास्ते में रोक कर, पुराने वाद विवाद को लेकर गाली गुप्ता देने लगे जिसका विरोध करने पर सभी मुझे लाठी डंडों से मारने पीटने लगे । मैं वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा तो, खेतों में काम करने वाले कुछ लोग आ गए, जिन्होंने बीच बचाव कर मेरी जान बचाई । उक्त सभी लोग गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए ।
पीड़ित की तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने धर्मवीर, शशि कपूर निषाद, शांतनु, शत्रुघ्न, सूर्यभान तथा कुछ अज्ञात लोगों पर बीएनएस की धारा 191(2), 126(2), 115(2), 352, 351(2), के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *