गौमाता और सीएम की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार

गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, बिहार के पूर्णिया से दबोचा गया आरोपी, 83 एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार के पूर्णिया जिले से दबोचा गया है।

बताया जा रहा है कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम पर गौमाता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है, जिसके बाद प्रदेशभर में भारी आक्रोश देखने को मिला था।

इस मामले में यूपी के अलग-अलग जनपदों में आरोपी के खिलाफ कुल 83 एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी STF ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया और अब उसे उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस गिरफ्तारी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज में शांति कायम रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *