ऑपरेशन के बाद युवक की हुई मौत.

ऑपरेशन के बाद युवक की हुई मौत.
परिजनों ने लापरवाही का लगाया डॉक्टर पर आरोप
गोरखपुर। शुक्रवार की रात बेतियाहाता इलाके के एक हास्पिटल में आप्रेशन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर जा रहे परिवारीजनों ने सूरजकुंड ओवरब्रिज पर शव रखकर जाम लगा दिया।
पीड़ित परिवार डॉक्टर की लापरवाही से मौत की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा रही है।
जानकारी के अनुसार तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सूरजकुंड निवासी सीताराम का बेटा 19 साल का राजकुमार बंगलौर में रहता था वह एक महीने पहले घर लौटा था। इस दौरान वह दुर्घटना में घायल हुआ था। परिवार के लोगों ने बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। गले में गांठ बनने की वजह से बीआरडी के डॉक्टर ने एम्स में रेफर किया था। सीताराम के परिवार ने वहां दिखाया था लेकिन आप्रेशन के लिए पैसा ना होने की वजह से वह घर लौट आए थे। इसके बारे में जब माधोपुर कालीमंदिर समिति के लोगों को जानकारी हुई तो उन लोगों ने आपरेशन के लिए दस हजार इकट्ठा कर परिवार को दिया। तब बेतियाहाता स्थित एक अस्पताल में राजकुमार का शुक्रवार की रात में आपरेशन हुआ। परिवारीजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से गले की नश कट गई। खून का रिसाव बंद नहीं हुआ और मौत हो गई। और डॉक्टर फरार हो गए और पुलिसवालों ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। शनिवार की शाम करीब चार बजे शव लेकर पीएम हाउस से निकले और सूरजकुंड ओवरब्रिज पर शव रखकर जाम कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *