काजल त्रिपाठी और सृष्टी भारती का भोजपुरी गाना ‘पहिले से पटल बानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी संगीत जगत में शानदार अदाकारी से सनसनीखेज बनी अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी मनमोहक अदा से सबको रिझा रही हैं और अपने हुश्न का जादू सब पर चला रही हैं। वहीं पॉपुलर सिंगर सृष्टी भारती अपनी सुरीली आवाज से सभी श्रोताओं पर मधुर तान से अपना मुरीद बना लेती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और सिंगर सृष्टी भारती की हिट जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘पहिले से पटल बानी’ आडियंस के बीच आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को संगीतप्रेमी खूब पसंद कर रहें हैं।

इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘होली के बाद मस्ती से भरपूर यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से आया है। जिसे देखकर हर कोई इंज्वॉय कर रहा है। यह सांग देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है, क्योंकि इस गाने में मुझे परफार्मेंस करने में बहुत मजा आया था। इस गाने की शूटिंग करने में एक अलग ही अनुभव मिला है। इतना शानदार सांग की मेकिंग करने के लिए रत्नाकर सर को बहुत बहुत धन्यवाद। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को भी दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘पहिले से पटल बानी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने लाजवाब डांस का तड़का लगाया है। एक तरफा प्रेमी की भूमिका में एक्टर विकाश यादव ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *