पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी की गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी की गिरफ्तार

गोरखपुर।गोरखनाथ थाना क्षेत्र में दर्ज पाक्सो एक्ट के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिषेक कुमार सिंह (33 वर्ष) है, जो मूल रूप से जनपद देवरिया के थाना रामपुर कारखाना के देउरवा गांव का निवासी है। वह वर्तमान में हरसेवकपुर नंबर 2, थाना शाहपुर, गोरखपुर में रह रहा था।

अभियुक्त को आज सुबह गोयल गली मोड़, धर्मशाला बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ थाना गोरखनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 484/2025, धारा 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

यह मामला पीड़िता नित्या गुप्ता द्वारा दर्ज कराया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया कि 2019 से लेकर 2025 तक अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और शादी से इंकार करने पर धमकियां देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि अभियुक्त ने बार-बार अपने कमरे और होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए, मारपीट की और भद्दी गालियां दीं। अप्रैल 2025 में पीड़िता के बालिग होने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव डाला गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में प्रारंभिक धाराओं में परिवर्तन करते हुए पाक्सो एक्ट की धारा 5/6 को शामिल किया गया। आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *