गोलबाजार ।गोला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ चार अलग- अलग नामों, जन्मतिथियों और पतों पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला दर्ज किया है। यह मामला कुटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर पासपोर्ट प्राप्त करने और विदेश यात्रा करने से संबंधित है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, थाना गोला क्षेत्र के बरइपुर राम रूप निवासी
शरद मिश्रा ने वर्ष 2002, 2015, 2016 और 2022 मे चार अलग- अलग पासपोर्ट बनवाए थे। जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्त ने’ शरद कुमार’, ‘ चरद मिश्रा’, ‘ शरवन कुमार ‘ और ‘ हृदयनाथ मिश्रा’ जैसे विभिन्न नामों, जन्म तिथियों और पतों का इस्तेमाल पर पासपोर्ट कार्यालय से ये दस्तावेज प्राप्त किए। भौतिक सत्यापन के दौरान चारों पासपोर्ट एक ही व्यक्ति के पाए गए।
पुलिस जाँच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त ने इन फर्जी पासपोर्टों का इस्तेमाल कर कई बार विदेश यात्रा की और लंबे समय तक विदेशों में रहा। प्रथम दृष्टया यह कृत्य धोखाधड़ी, जालसाजी और कुटरचना की श्रेणी में आता है। गोला पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 और भारतीय न्याय
संहिता(बीएनएस) 2023 की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच के दौरान पासपोर्ट कार्यालय से संबंधित अन्य दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस प्रकरण में और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
Leave a Reply