कांवड़ यात्रा व कानून-व्यवस्था पर सौंपा ज्ञाप– मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपा, मांसाहार की दुकानों पर नियमों के पालन की उठाई मांग– कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा व संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी की मांगफोटो कैप्शन : नौतनवा तहसील में मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते करणी सेना एवं हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारी।अरविंद कुमार (ब्यूरो चीफ नौतनवा)
नौतनवा : सावन माह में धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग को लेकर बुधवार को करणी सेना और हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में नौतनवा क्षेत्र में पनीर रोल के स्थान पर कथित रूप से चिकन रोल दिए जाने की घटना से तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच कराई जाए तथा मांस एवं मांसाहार से संबंधित दुकानों के संचालन को लेकर लागू नियमों के अनुसार आवश्यक प्रशासनिक निर्णय लिया जाए।संगठन ने मांग की कि कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, स्वच्छता, विश्राम स्थल और सुचारु यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा धार्मिक भावनाएं भड़काने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सावन माह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने की भी मांग उठाई गई।इस दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष सत्यम सोनी, हिंदू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष अभय प्रताप राय, रामप्रीत कन्नौजिया, आदर्श तिवारी, शिवकुमार चौहान, दीपचंद चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply