प्रभा राज, मासूम सिंह और आर्या का लोकगीत ‘झरेलिया झारखंड के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

प्रभा राज, मासूम सिंह और आर्या का लोकगीत ‘झरेलिया झारखंड के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी व फ़िल्म रत्नाकर कुमार हमेशा अच्छे कलाकारों व नई प्रतिभाओं को सुनहरा मौका देते हैं और बिग लेबल पर मंच मुहैया करते हैं। साथ ही साथ भोजपुरी की विविध विषयों पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत-संगीत की मेकिंग करके भोजपुरी लोकगीतों को लुप्त होने से बचा भी रहे हैं। इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी बहुत प्यारा लोकगीत ‘झरेलिया झारखंड के’ लेकर आई है, जोकि एकदम ठेठ देहाती स्टाइल में बनाया गया है। इस गाने में कामसुत पिया की पराई स्त्री से प्रेम प्रसंग पर पतिव्रता पत्नी का विरोध दर्शाया गया है। गाने में दिखाया गया है कि जब एक्ट्रेस आर्या का पति मासूम सिंह शादीशुदा होने के बावजूद भी एक्स्ट्रा अफेयर में लिप्त है, तो उसकी पत्नी उसे वार्निंग देती है और उसके खिलाफ हाथ थाना में जाकर रपट लिखाने की बात करती है। इसी सिचुएशन पर बनाया गया यह गाना बहुत ही प्यारा लग रहा है। इस गाने को सुरीली सिंगर प्रभा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। उनकी आवाज सुनने में बहुत ही मधुर लग रही है। इस वीडियो में एक्टर मासूम सिंह और एक्ट्रेस आर्या ने बहुत ही कमाल का परफॉर्मेंस किया है। वीडियो में गांव का देसी लोकेशन और शानदार हवेली देखकर मन मयूर झूम उठता है। इस गाने के बोल बहुत ही सरल है, जो बरबस ही जुबां पर चढ़ जाते हैं। यह भोजपुरी लोकगीत ‘झरेलिया झारखंड के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

लिंकः https://youtu.be/Kng_OLt5OiI?si=ILMRWYFkRYzWhx4R

इस गाने के दिखाया गया है कि एक युवा पत्नी अपने आलीशान मकान के गेट पर खड़ी है, उसी समय उसका पति बुलेट से आता है। तो वह अपने पति वार्निंग देते हुए कहती है कि…
‘रुपिया कमाके पिया घुमेला घमंड में, कवन झरेलिया पटल झारखंड में, केस कई देहब जाके थाना प्रखंड में, कवन झरेलिया पटल झारखंड में…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘झरेलिया झारखंड के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रभा राज ने मधुर आवाज में गाया है। वीडियो में एक्ट्रेस मासूम सिंह और आर्या ने शानदार परफार्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार से आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर व कोरियोग्राफर छोटू लोहार, डीओपी व एडिटर आरबीके एंटरटेनमेंट हैं। मैकअप रवि सिंह सरदार, डीआई भीमचंद्राई कास्ट्यूम डिजाइन मोनी डिज़ाइंस, प्रोडक्शन आरबीके एंटरटेनमेंट ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *