प्रभा राज और नीतू यादव का लोकगीत ‘बलम जी दिल में रहेले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

प्रभा राज और नीतू यादव का लोकगीत ‘बलम जी दिल में रहेले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

किसी भी सुहागन का सब धन उसका पति होता है और वह जब भी अपनी सखियों सहेलियों से मिलती है तो सबसे ज्यादा बड़ाई वह अपने पति का ही करती है। इसी बात पर आधारित भोजपुरी लोकगीत ‘बलम जी दिल में रहेले’ की मेकिंग की गई है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सिंगर प्रभा राज ने अपनी गायकी से महफ़िल में शमाँ बांधने का काम कर रही हैं। उनके गाये अन्य गानों की तरह यह सांग भी बहुत मधुर है, जो सबके मन को मोह रहा है। वहीं इसके वीडियो में एक्ट्रेस नीतू यादव ने अपने हुश्न और अदा से जलवा बिखेर रही हैं। वह कमरतोड़ डांस करके सबको मंत्रमुग्ध कर रही है। उसने पिंक साड़ी पहने जहाँ कयामत ढा दिया है, वहीं ब्लैक साड़ी में वह बिजली गिरा रही है। इस गाने का संगीत और गीत बहुत ही मधुर बनाया गया है। इस गाने में नीतू यादव अपनी सहेलियों से डांस मस्ती करते हुए कहती है कि…
‘कतनो बड़ाई करी कम लागे, हीरो लेखा हमरो बलम लागे, हरदम करीब हमर दिल के रहेले, गाली में गड़े ना दाढ़ी छील के रहेले, बलम हमर हमरा से मिलके रहेले…’

लिंकः https://youtu.be/LWCTB8_It_Q?si=33SPKOixBa-UI_6C

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस लोकगीत ‘बलम जी दिल में रहेले’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रभा राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस नीतू यादव ने अपनी अदाओं से जलवा बिखेरा है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, एडिटर प्रवीण यादव, डीओपी संतोष यादव व नवीन हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *