गोरखपुर : पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे: मुआवजा विवाद पर किसानों की गुहार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, जो गोरखपुर से वाराणसी और प्रयागराज की दूरी कम करने के साथ संतकबीरनगर, आजमगढ़, और अंबेडकर नगर को जोड़कर विकास की नई इबारत लिखेगी, भूमि अधिग्रहण विवाद में घिर गई है।
यूपीडा द्वारा भूमि अधिग्रहण के तहत किसानों को मुआवजे से अधिक भूमि ली गई। पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी खजनी को कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आज जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों के हित में उचित मुआवजा सुनिश्चित करने की अपील की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी जमीन की पैमाइश कर मुआवजा नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Leave a Reply