देसी स्टार समर सिंह की ‘तेरा मेरा टशन’ और सन्नी देओल की ‘जाट’ का मुकाबला होगा आनंद मंदिर वाराणसी में कल 30 मई को

देसी स्टार समर सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ 30 मई से आनंद मंदिर वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के कई सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके पहले निर्माता-निर्देशक अतुल मिश्रा निर्मित यह फ़िल्म उत्तर प्रदेश के टीटू सिनेमा – बलरामपुर, ज्योति सिनेप्लेक्स – सिद्धार्थनगर, आर.डी. मल्टी प्लेक्स – अतरौलिया, शारदा – गोलाबाजार, परी पैलेस – मऊ के सिनेमाघरों में फ़िल्म रिलीज की जा चुकी है।
बता दें कि सलमान खान की फ़िल्म सिकंदर के रिलीज होने से दो दिन पहले 28 मार्च को समर सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘तेरा मेरा टशन’ बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। उसके बाद से लगातार बिहार, झारखंड, गुजरात, मुंबई और उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। और अब 30 मई से उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहाल में सन्नी देओल की हिंदी फिल्म ‘जाट’ 12 बजे के शो में दिखाई जाएगी तो वहीं 3 बजे और 6 बजे के शो में समर सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘तेरा मेरा टशन’ प्रदर्शित की जाएगी।
गौरतलब है कि देसी स्टार समर सिंह और निर्माता निर्देशक अतुल मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘तेरा मेरा टशन’ का ट्रेलर बहुत पहले अल्ट्रा म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है। यह फ़िल्म रोमान्च, रोमांस और मार- धाड़ भरपूर है।

गौरतलब है कि ब्लू हॉक एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित की गई फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ के निर्माता अतुल कुमार मिश्रा, सैयद जीशान अहमद, गजेंद्र सिंह हैं। निर्देशक अतुल कुमार मिश्रा हैं। लेखक: वीरू ठाकुर, संगीतकार छोटे बाबा, अनुज तिवारी हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार समर सिंह, आयुषी तिवारी, विपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, धीरज तिवारी, जेपी सिंह, नीलू यादव आदि हैं। टाइटल सांग में अभिनेत्री महिमा गुप्ता ने जलवा बिखेरा है। इस फ़िल्म के डीओपी विजय मंडल, फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, कला निर्देशक रवीन्द्रनाथ गुप्ता, कार्यकारी निर्माता (ईपी) योगेश डी. पांडेय और अरशद शेख पप्पू हैं। प्रोडक्शन राहुल शर्मा ने किया है। पोशाक डिजाइनर विद्या और विष्णु का है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *