महिला से पर्स लूटकर फरार होने वाला लूटेरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

गोरखपुर । महिला का पर्स लूटकर फरार हुए बदमाश से गुरुवार की देर रात कैंट थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी पार्क के पास पुलिस की लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान लुटेरे के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।लुटेरे की पहचान पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसर तिनकोनिया नंबर दो निवासी सूरज चौहान के रूप में हुई है। अंधेरें का फायदा उठाते हुए उसका एक साथी बिल्लू फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के रेलवे चौकी क्षेत्र में 30 अप्रैल को मायके से ससुराल जा रही महिला का बैग लूटकर लुटेरे फरार हो गए थे, तभी से इस मामले में लुटेरों की तलाश पुलिस कर रही थी कि गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में एक के पैर में गोली लग गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पूछताछ में उसने लूट की घटना में शामिल होने की बात बताई और उसके पास से लूट की घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, देसी तमंचा, व दो कारतूस बरामद हुआ है। फरार हुए बदमाश की पहचान बिल्लू उर्फ राम सुधारे निषाद पुत्र परमेश्वर के रूप में हुई है।

“सूरज पर दर्ज हैं 35 मुकदमे, 10 हजार का इनाम भी”

पकड़े गए सूरज चौहान पर 35 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घायल पकड़े गए बदमाश ने ही 30 अप्रैल को अपने साथी के साथ मिलकर महिला का पर्स व मोबाइल लूटा था। उसपर कई मुकदमे दर्ज हैं। पिपराइच पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *