सलमान खान को धमकी देने वाला मिला, 412 किलोमीटर दूर से भेजा था ‘मौत का संदेश’ 

अदाकार सलमान खान एक बार फिर धमकियों को लेकर चर्चा में हैं. कल 14 अप्रैल को मुंबई के वर्ली ट्रैफिक डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप नंबर पर एक अनजान नंबर से एक्टर को धमकी दी गई है, जिसमें एक्टर को जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने के बारे में कहा गया है. ऐसी धमकी मिलने के बाद से एक्टर की सुरक्षा पहले से काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है. धमकी कहां से आई और किसने दी इस मामले में जांच चल रही है. अब इस मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, सलमान खान को धमकी देने वाले लड़के की पहचान हो गई है. लड़का गुजरात के वड़ोदरा का रहने वाला है, जो कि 26 साल का है. इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि उस लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. लड़के के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान को धमकी देने वाले लड़के का नाम मयंक पंड्या है. मयंक पंड्या के परिवार वालों ने पूछताछ के दौरान यह बताया है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि पिछले 11 साल से उसका इलाज भी चल रहा है. कहा जा रहा है कि जल्द ही वो लड़का और उनका परिवार मुंबई आकर अपना स्टेटमेंट दर्ज कराएंगे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *