सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

 गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

गणतंत्र दिवस हमें अधिकार के साथ कर्तव्य का भी बोध कराता है – डॉ. सत्यपाल सिंह

गोरखपुर 26 जनवरी ;सरस्वती शिशु मन्दिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर के प्रांगण में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत इस भव्य समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह (प्रोफेसर, भौतिकी विभाग, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर) द्वारा ध्वजारोहण एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट जनों का परिचय कराया।

 

 

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह ने गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकार के साथ कर्तव्य का भी बोध कराता है। युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी है।

तकनीक व संस्कार का संगम ही भारत को विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

विद्यार्थी अनुशासन, अध्ययन और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाएँ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभियंता ओम शंकर मौर्य (पूर्व महाप्रबंधक टेहरी गढ़वाल परियोजना) ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संविधान के मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संरक्षण तथा युवा पीढ़ी में अनुशासन एवं नैतिकता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने पर्यावरण के महत्व व उसके संरक्षण पर भी जोर दिया।

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति का संचार कर दिया। साथ ही विद्यालय के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

 

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन उप प्रधानाचार्या रुक्मिणी उपाध्याय ने किया।
इस गौरवमयी अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह भाग संघचालक महानगर दक्षिण शिवशंकर जी, महेश अग्रवाल जी (कोषाध्यक्ष, विद्यालय समिति), डा. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ गणेश श्रीवास्तव, बलराम अग्रवाल, मृत्युंजय शुक्ला, पुष्पा सिंह, मातृ भारती की सदस्या, विद्यालय के पूर्व छात्र, सहित विद्यालय के अन्य पदाधिकारी, अभिभावक सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *