Skip to content
नववर्ष पर होगा माँ सरयू का दीपदान व महाआरती का भव्य आयोजनः शत्रुघ्न कसौधन
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार। आदर्श नगर पंचायत गोला में स्थित पक्का घाट पर दीपदान और महा आरती व भगवान रसिक बिहारी मंदिर परिसर में भगवान शिव शंकर का शिव चर्चा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 जनवरी 2026 आज दिन गुरुवार को नववर्ष के शुभ अवसर पर भव्य आयोजन होगा।बता दें कि माँ सरयू महोत्सव का भव्य आयोजन दिन में 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसमें भगवान शिव शंकर का शिव चर्चा दिन में 12 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे चलेगा। और मां सरयू की भव्य महाआरती व दीपदान का आयोजन संध्या बेला 5 बजे से किया गया है।उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने देव तुल्य श्रद्धालु क्षेत्रवासियों व नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक श्रद्धालु भक्तगण अपने अपने घरों से पांच पांच दीपक अवश्य लाएं जिससे मां सरयू महोत्सव की शोभा बढ़े और पूण्य लाभ के भागी बने। इस धार्मिक कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज करके कार्यक्रम को सफल बनाएं।साथ ही नूतन नववर्ष की नगर पंचायत गोला व क्षेत्र की सम्मानित देवतुल्य जनता को ढेर सारी शुभकामनाएं।
Leave a Reply