स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश

प्रेस नोट
आज दिनांक 14.08.2024 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश प्रकाश डी महोदय ,पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे गोरखपुर राकेश पुष्कर महोदय जी के कुशल निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर डा0 अवधेश सिंह व आरपीएफ कमांडेंट श्री मनोज कुमार टुडू* के द्वारा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना गोरखपुर श्री विजय प्रताप सिंह ,आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर प्रभारी निरीक्षक श्री दशरथ प्रसाद, निरीक्षक अपराध विनोद राय थाना जीआरपी गोरखपुर व थाना स्थानीय के दिवसाधिकारी चेकिंग अधिकारी के साथ एंटी जहरखुरानी टीम,आरपीएफ फोर्स , डॉग स्क्वायड, एस चेक टीम तथा थाना स्थानीय के अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा 15 अगस्त , रक्षाबंधन, सावन मेला के सुरक्षा के दृष्टिगत जीआरपी पुलिस ,जनपदीय पुलिस तथा आरपीएफ के संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के तहत अनुभाग के सभी रेलवे स्टेशन व रेलवे स्टेशन गोरखपुर जंक्शन के प्लेट फार्म,टिकट काउंटर, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया आदि जगहों पर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/ज्वलनशील/विस्फोटक सामान की सघन चेकिंग व पैदल गस्त जांची गई। उपरोक्त अधिकारी कर्मचारीगण को पूरे मनोयोग के साथ सुरक्षा पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिससे राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को बिना किसी जन धन क्षति के शांतिपूर्वक एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाई जा सके।
जीआरपी मीडिया सेल
अनुभाग गोरखपुर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts