गोला बाजार। लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कक्षा 10वीं के छात्र- छात्राओं के लिए ‘गुडलक यह आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। आगामी बोर्ड परीक्षाओं की सफलता की कामना के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जहां उत्साह का माहौल था, विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता वर्मा ने व रेवरेण्ट डी के सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने परीक्षा के तनाव को दूर करने और आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्त्वपूर्ण मंत्र दिए।
उन्होंने कहा परीक्षा केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि आपके परिश्रम और धैर्य की परीक्षा है। आप सभी मे वह क्षमता हैं कि आप न केवल विद्यालय का बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी रोशन कर सके। याद रखिए, आपकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। विद्यालय के प्रबंधक श्री भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार तथा प्रबन्ध प्रबन्ध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव पर जोर दिया।
उन्होंने अपने प्रेरणादायी व्यक्त में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना है। लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल स्कूल ने आपको जो संस्कार दिए हैं, वे परीक्षा के हाल में ही नहीं बल्कि जीवन की हर मुश्किल घड़ी में आपकी ढाल बनेंगे। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एकाग्रता ही वह शक्ति है जो एक साधारण छात्र को असाधारण बना देती है।
समारोह के दौरान सब शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रों को पिछले वर्षो के सफर को याद किया,। उन्होंने छात्रों को एक शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों से प्रेरित हो ‘ उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’ का संदेश दिया। विभिन्न विषय अध्यापकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को अंतिम समय की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए ।
छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे एक अवसर की तरह देखना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि ” निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।
इस अवसर पर विद्यालय के समन्वयक मनीष यादव, सह समन्वयक अनूप सिंह के साथ शिक्षक मनोज पांडेय, दुर्गेज धर दुबे, शैलेश कुमार त्रिपाठी, शिव शंकर पंडित, सुशील शुक्ला, रमेश कुमार यादव, आकाश सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुमैला अख्तर, अर्चना, संतोष तिवारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply