गोरखपुर /बडहलगंज (निष्पक्ष टुडे): चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने शुक्रवार को आर ए एस चिल्ड्रेन स्कूल डेरवां के भवन विस्तार की आधार शिला वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रखी। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ___शुक्रवार को आर ए एस चिल्ड्रेन स्कूल की आधार शिला पूजन व स्थापन के बाद उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि भवन का निर्माण कार्य हो जाने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों सहित आसपास के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में काफी सहूलियत होगी। विद्यालय परिवार शिक्षा के प्रति कटिबद्ध है। चिल्ड्रेन स्कूल और राम अधार सिंह इण्टर कालेज के माध्यम से विद्यालय परिवार कछारांचल में शिक्षा की ज्योति जला रहा है। विद्यालय परिवार को मेरी शुभकामनाएं। प्रबंधक पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत व आभार जताया। इस अवसर पर परमानन्द दूबे,गजाधर दूबे, भुवनेश्वर चतुर्वेदी,अजय दूबे,हर्ष सिंह,प्रधानाचार्य रीतू सिंह, आचार्य अरविन्द तिवारी, कैलाश सिंह,चन्द्रभान शाही,अनिरुद्ध यादव,अखिलेश सिंह,जयप्रकाश ओझा आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply