विधायक ने फीता काटकर दुकान का किया उद्धघाटन

गोरखपुर/गोला। उपनगर गोला के गौशाला मोहल्ला के मार्केट रोड़ पर स्थित कपड़ो के भव्य एवं आलीशान न्यू कलेक्शन प्रतिष्ठान का क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को फीता काटकर उद्धघाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उपनगर में इस तरह के प्रतिष्ठान के स्थापना से लोगो को सस्ते तथा स्टाइलिश एवं मनपसंद कपड़ों का कलेक्शन करने में आसानी होगी तथा लोगो की जरूरतें के लिये कहीं दूर नही जाना पड़ेगा।जिससे लोगों का पैसा और समय दोनों बचेगा। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कहा कि आशा है इस प्रतिष्ठान से लोगों को फैंसी एवं क्वालिटी दोनों मिलेगा।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अमित चंद ने आगंतुक अतिथि गणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास होगा कि लोगों को सस्ते एवं अच्छे कपड़े उपलब्ध कराना ताकि कम कीमत पर भी लोगों की आवश्यकताएं पूरी हो सके।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी प्रशांत शाही अमरजीत चंद टिक्कू दूबे तिलकधारी अफ्ताफ मंटू दूबे ओमप्रकाश सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *