बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय महासचिव तथा अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के वर्तमान अध्यक्ष, कट्टर हिंदूवादी नेता प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन बड़हलगंज में शनिवार को होगा।
इस बात की जानकारी प्रेम शंकर मिश्र एडवोकेट ने दी।
श्री प्रेम शंकर मिश्र ने बताया कि व्यक्तिगत मुलाकात के क्रम में श्री तोगड़िया का आगमन शनिवार प्रातः साढ़े नौ बजे बड़हलगंज स्थित मेरे आवास पर होगा। वे 11 बजे तक रहेंगे तथा अल्पाहार के पश्चात प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।
Leave a Reply