सिवान ने पटना को 1-0 से हराया

Written by

in

सिवान ने पटना को,मऊ ने गोरखपुर को हराया

स्व विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज स्व विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्रुप बी के पहले मैच में सिवान की टीम ने अल्फा एकेडमी पटना को 1-0 हराया। दूसरा मैच डी एफ ए मऊ की टीम ने गोरखपुर को 1-0 से हराया
बुधवार को दिन का पहला मुकाबला सिवान और पटना की टीमों के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही सिवान की टीम आक्रामक रही और लगातार आक्रमण करती रही। खेल के दूसरे हाफ के 29 वें मिनट में सिवान के खिलाड़ी भरत ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पटना की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सिवान की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने सभी प्रयास विफल रहे। अंततः यह मुकाबला सिवान ने 1-0 से अपने नाम कर लिया।
इस मुकाबले में निर्णायक की भूमिका उपेंद्र शुक्ला, अमन एवं सौरभ कुमार ने निभाई,
दिन का दूसरा मुकाबला डी.एफ.ए. मऊ और गोरखपुर की टीम के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद संघर्षपूर्ण और रोमांचक रहा। मैच के पहले हाफ के सातवें मिनट में मऊ की ओर से मो. तौसीफ ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद गोरखपुर की टीम ने गोल बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन मऊ के गोलकीपर और रक्षापंक्ति ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए गोरखपुर के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका और मऊ ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया।
इस दूसरे मुकाबले के निर्णायक अजय यादव, आयुष, सौरभ एवं अमन कुमार रहे।
कमेंट्री मुन्ना शाही,राजू शाही ने किया
पांचवें दिन के पहले मैच में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, डॉ. राम जायसवाल (स्पर्श हॉस्पिटल) एवं डॉ. पूजा सिंह कौशिक, बेलघाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में मदन शुक्ला एवं सुनील शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मैच के दौरान आयोजक मंडल के अध्यक्ष रमेश शाही, महासचिव प्रशांत शाही, देवेंद्र शाही, धन्नजय सिंह,अजीत राव, धीरेन्द्र तिवारी, अतुल शाही, गोपाल पाल, दीपक यादव, सिंटू शाही, श्यामनारायण शाही, श्रीराम यादव सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts