महंत श्रीश दास के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने काटा फीता
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बढ़ती चिकित्सकीय सेवाओं की कड़ी में संजीवनी हॉस्पिटल के रूप में एक और केंद्र का शुभारम्भ हुआ।
गुरुवार को उपनगर स्थित 33kva पॉवर हाऊस के सामने स्थित संजीवनी हॉस्पिटल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मदरिया सिद्ध पीठ के महंत श्रीशदास दास ने विशिष्ट अतिथि, नगर पंचायत बड़हलगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ फीता काट कर किया। इस अवसर पर अस्पताल के संचालक ऑब्सट्रक्टिव एवं गायनेकोलॉजी सर्जन डॉ सुमित मिश्रा ने कहा कि बड़हलगंज में सेवा के संकल्प के साथ अस्पताल का संचालन करने की मंशा से हॉस्पिटल शुरू किया जा रहा है। बता दे कि क्षेत्र के टांडा गांव के निवासी डॉ सुमित मिश्रा ने गुजरात प्रांत से अपनी पढ़ाई डाक्टर की डिग्री के बाद अपने गृह नगर में सेवा की मंशा से गुजरात छोड़ यहां हॉस्पिटल शुरू किया है।
इसके पूर्व उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि महंत श्रीश दास ने उन्हें सलाह दिया कि विधिवत रजिस्ट्रेशन आदि की प्रक्रिया का ध्यान रखते हुए ही अस्पताल का संचालन करें। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सेवा और सुविधा का ध्यान सर्वोपरि रखा जाय, उन्होंने नगर पंचायत स्तर पर उन्हें वांक्षित मदद का भी आश्वासन दिया।
डा सुमित के पिता नर्वदेश्वर मिश्रा ने परिवार और शुभेच्छुओं सहित अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मोहन मिश्र, धीरेन्द्र तिवारी, अजीत राव, सन्तोष जायसवाल, पूर्व जिलापंचायत सदस्य विनय तिवारी, सभासद दीपक शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि गुलशन यादव, उग्रसेन तिवारी, उमेश यादव, विकास गौड़, मनोज निगम, हिमांशु गौड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
Leave a Reply