गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता और लापरवाही को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने थाना कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक (उ०नि०) अरविन्द कुमार राय को उनके कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
एसएसपी द्वारा इस मामले को गंभीर मानते हुए उप निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
बीते दिनों उप निरीक्षक अरविंद राय ने सड़क पर एक दुकानदार को थप्पड़ मार दिया था, जिसका सीसीटीवी फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी फुटेज के आधार पर उपनिरीक्षक अरविंद राय पर कार्रवाई की गई है।
Leave a Reply