जयपुर में उत्कर्ष कोचिंग संस्थान की छह छात्राएं रविवार को अचानक बेहोश हो गयीं| मामला गैस लीकेज का बताया गया. बदबू फैलने से स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ने लगी. स्टूडेंट्स को आनन फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. कोचिंग में गैस लीकेज की खबर से हड़कंप मच गया. कोचिंग के छात्रों में भगदड़ मच गयी. गैस लीकेज की सूचना नगर निगम को दी गयी. मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने जांच पड़ताल की.
Leave a Reply