स्नेहा बकली और सरस्वती सरगम का गाना ‘साड़ी में सेंट मार के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

स्नेहा बकली और सरस्वती सरगम का गाना ‘साड़ी में सेंट मार के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,

भोजपुरी की नई सनसनीखेज अदाकारा बंगाली बाला स्नेहा बकली अपनी कातिल अदा से सबको रिझा रही हैं। वह पॉपुलर सिंगर सरस्वती सरगम के साथ लोगों के दिल की धड़कन बढ़ाने के लिए भोजपुरी लोकगीत ‘साड़ी में सेंट मार के’ लेकर आईं हैं। सिंगर सरस्वती सरगम की सुरीली आवाज पर अदायगी करके स्नेहा बकली ने सबको अपना दीवाना बना रही हैं। भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को संगीतप्रेमी खूब पसंद कर रहें हैं। यह इस गाने में सिंगर सरस्वती सरगम और एक्ट्रेस स्नेहा बकली की केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है, जो देखने और सुनने से हर किसी का मिजाज मस्त हो रहा है।
इस गाने को लेकर एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जब भी मेरा कोई सांग आता है तो उसे देखने वाले झूम उठते हैं। उन गानों को देखकर मैं भी ठुमकने लगती हूँ। आज रिलीज हुआ यह सांग देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है, क्योंकि इस गाने में मुझे परफार्मेंस करने में बहुत मजा आया था। इस गाने की शूटिंग करने में एक अलग ही अनुभव मिला है। इतना शानदार सांग की मेकिंग करने के लिए रत्नाकर सर को बहुत बहुत धन्यवाद। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को भी दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘साड़ी में सेंट मार के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर सरस्वती सरगम ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने लाजवाब डांस का तड़का लगाया है। इस गाने को गीतकार गौतम राय ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *